लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में इन कोर्स के प्रशिक्षुओं के लिए इस दिन होंगे कैंपस साक्षात्कार……

PARUL | 15 नवंबर 2023 at 7:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक निजी कंपनी 17 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार लेगी। यह साक्षात्कार सुबह 9:00 बजे शुरू होंगे। साक्षात्कार में आईटीआई व्यवसाय के फिटर, एमएमवी, डीजल मेकेनिक, टर्नर, मेकेनिक मोटर वाहन, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, पीपीओ, ट्रैक्टर मेकेनिक कोर्स के सत्र 2018, 2019, 2020, 2021 और 2023 के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।

आईटीआई प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटियाल द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और आईटीआई पास होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 साल होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 21,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आईटीआई प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटियाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर को सुबह 9:00 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-224774 पर संपर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]