लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में इस दिन आयोजित होंगी राजस्व लोक अदालतें……

PARUL | 30 नवंबर 2023 at 9:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला में राजस्व विभाग बिलासपुर की ओर से शुक्रवार और शनिवार को राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत में लोगों के इंतकाल और तकसीम के लंबित पड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। तहसीलदार नरेश कुमार पटियाल ने बताया कि दो दिनों में चार अलग-अलग स्थानों पर इसका आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लखनपुर और स्योहला में इसका आयोजन किया जाएगा। लखनपुर में वह स्वयं मौजूद रहेंगे, जबकि स्योहला में नायब तहसीलदार सुभाष सेवाएं देंगे। जबकि चांदपुर और पंजगाईं (लघट) में शनिवार को राजस्व लोक अदालत लगेगी। चांदपुर में वह स्वयं और पंजगाईं (लघट) में नायब तहसीलदार सुभाष मौजूद रहेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि जिन भी लोगों के मामले लंबित पड़े हुए हैं उन्हें सूचना भेज दी गई है। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मौके पर पहुंचकर अपने मामलों का निपटारा करवाएं। यह राजस्व लोक अदालत सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगी और शाम 5:00 बजे तक चलेंगी।

बता दें कि इससे पहले भी इन मामलों के निपटारे को लेकर अभियान चलाया गया था। इसमें पूरे प्रदेश में जिला बिलासपुर ने बेहतरीन कार्य किया था। अब एक बार फिर से लोगों के राजस्व मामले हल करने के लिए राजस्व विभाग की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]