Loading...

जिला में इस दिन आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत….

PARUL • 3 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के तत्वावधान में 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में भी होगा।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि 9 दिसंबर की लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से दो लाख तक के चेक से लेन-देन के मामले लिए जाएंगे।

इस अवसर पर मोटर व्हीकल की लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मोटर व्हीकल के चालानों का निपटारा किया जाएगा। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी के मामले लंबित हैं, वह ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222378 पर संपर्क कर सकते हैं।