जिला में इस दिन आयोजित होगा रोजगार मेला…..
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। निगम की ओर से यह रोजगार मेला 10 फरवरी को भोरंज में आयोजित होगा।
निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 20 प्रसिद्ध कंपनियां पात्र युवाओं का चयन करेंगी और उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान करेंगी।
जिला समन्वयक ने पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि युवा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 70186-48424, 82196-29117 और 90235-33255 पर संपर्क कर सकते हैं।