जिला में इस दिन भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के इतने पद….
HNN/ऊना
जिला ऊना में बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला रूपेश कुमार ने बताया कि बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 10 पद और सहायिका के 17 पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र तनोह, त्यासर, अघलौर, सकौण, तही, पिपलू, सरोह, भलौण, बलदोह, पंजोड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पड़े 10 पद भरे जाएंगे।
वहीं आंगनबाड़ी केंद्र डोलू, अलसाहन, चपलाह, जोल, टकोली-2, टकोली-1, छपरोह, सन्हाल, धरैत डैम, तनोह, चौकी-1, बडूहा-1, त्यार-1, हटली केसरू, बग्गी, कोटला एवं दनोह में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 17 पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक और पात्र महिलाएं 25 नवंबर शाम 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला स्थित मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं।