जिला में इस दिन यहां आयोजित होगा रोजगार मेला….
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के परागपुर में हिमालयन आईटीआई लग बलियाना में विश्व की प्रसिद्ध कंपनी सुजुकी मोटर 21,500 रुपये प्रतिमाह वेतनमान पर 1000 से अधिक आईटीआई पास बच्चों को 13 फरवरी को रोजगार देने आ रही है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने बताया कि इसमें वे युवा भाग ले सकते है जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के बीच में है। इसके अलावा 10वीं में 40 फीसदी और आईटीआई में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार में वर्ष 2017 से 2023 पासआउट छात्र भाग ले सकते है। इसमें ट्रेड फिटर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, मशीनिस्ट, स्ट्रैक्टर मैकेनिक, वेल्डर, पेंटर, टर्नर, डीजल मैकेनिक है। इसके अतिरिक्त कंपनी की तरफ से विशेष सुविधा के रूप में कैंटीन और बस की सुविधा सब्सिडाइज्ड रेट पर दी जाएगी।