जिला में इस दिन से यहां आयोजित होगा वॉलीबाल टूर्नामेंट…..
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में 79वां जनरल जनक मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट मां सुनियारी के प्रांगण में 24 से 26 मई को आयोजित किया जाएगा। 24 मई को जूनियर वर्ग का शुभारंभ नवेंद्र कटोच द्वारा किया जाएगा, जबकि 25 मई को जूनियर वर्ग की क्लोजिंग और सीनियर वर्ग की ओपनिंग विजय परमार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य द्वारा प्रातः 10 बजे की जाएगी।
26 मई के मुख्यअतिथि ठाकुर कुलदीप सिंह चेयरमैन राजपूत कल्याण ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश होंगे। सीनियर वर्ग की विजेता टीम को 31,000 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 2100 रुपये दिए जाएंगे। जूनियर वर्ग की विजेता टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता को 3100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।