जिला में इस दिन से यहां आयोजित होगा बास्केटबॉल टूर्नामेंट…
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में उपमंडल जयसिंहपुर के संघोल में 14 से 16 मई तक शहीद सूबेदार ऊधम सिंह राणा मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। संघोल में राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में जय माता जलपा यूथ क्लब द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें 13 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31 हजार रुपए और ट्राफी प्रदान की जाएगी और उपविजेता को 21 हजार रुपए और ट्राफी दी जाएगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन आयोजन शहीद ऊधम सिंह राणा के पुत्र अशोक राणा और अजय राणा द्वारा किया जा रहा है।
संघोल निवासी अशोक राणा बद्दी के प्रसिद्ध उद्योगपति और लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हैं। टूर्नामेंट में जिला प्रशासन के अधिकारियों, क्षेत्र के सम्माननीय लोगों के साथ-साथ बीबीएन के उद्योगपति भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भाग लेंगे।