Loading...

जिला में इस दिन से शुरू होगा वन मित्रों का फिजिकल टेस्ट….

PARUL • 26 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में वन विभाग ने वन मित्रों के फिजिकल टेस्ट कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत जिन अभ्यर्थियों ने वन मित्र के लिए आवेदन किया है, उनका फिजिकल टेस्ट 29, 30 और 31 जनवरी को होगा। मुख्य अरण्यपाल वन वृत धर्मशाला विक्रम इलावर्सन द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को पालमपुर वन मंडल, 30 जनवरी को धर्मशाला वन मंडल और 31 जनवरी को नूरपुर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी वन परिक्षेत्रों में अलग-अलग स्थान पर शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा।

उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए स्थान की अधिसूचना वन मंडल अधिकारी अपने अपने स्तर पर अलग से प्रकाशित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।