जिला में इस दिन से शुरू होगी खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं….
HNN/ कांगड़ा
प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा ने अंडर-14 छात्र और छात्राओं की खंड और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 7 से 9 अगस्त तक होंगी। 23 शिक्षा खंडों में ये प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
इसमें बैजनाथ शिक्षा खंड की प्रतियोगिताएं कृष्णनगर स्कूल में, भवारना खंड की खैरा में, चढि़यार की टंबर में, डाडासीबा की कोटला बेहड़, देहरा की कथोग में, धर्मशाला की दाड़ी में, धीरा की नौरा में, फतेहपुर की रैहन, इंदौरा की इंदौरा में, जवाली की तलवाड़ा में, कांगड़ा की रानीताल में और कोटला की कोटला स्कूल में आयोजित होंगी।
इसके अलावा खुंडियां की नाहलियां स्कूल में, लंबागांव खंड की जयसिंहपुर में, नगरोटा बगवां की बड़ोह में, नगरोटा सूरियां की सकड़ी में नूरपुर की सुल्याली में, पालमपुर की चचियां, पंचरुकी की घाड़, रैत की कल्याड़़ा, राजा को तालाब की प्रतियोगिताएं गरन स्कूल में, रक्कड़ की गरली और थुरल की खेल प्रतियोगिताएं थुरल स्कूल में आयोजित होंगी।