Loading...

जिला में इस दिन होगा बैडमिंटन टीमों का चयन….

Ankita 19 Jul 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ की ओर से विभिन्न राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली जिला की बैडमिंटन टीमों का चयन 21 जुलाई को किया जाएगा। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सबजूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-11 अंडर-13 व अंडर-15 वर्गों में, जूनियर प्रतियोगिताओं का आयोजन अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन लुहनू स्थित कहलूर इंडोर बैडमिंटन हॉल में सुबह 9:30 बजे किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सब जूनियर एवं जूनियर वर्गों में सिंगल्स एवं डबल्स तथा मिक्सड डबल्स के मुकाबले आयोजित होंगे। प्रदेश बैडमिंटन संघ के सयुक्त सचिव विभोर शर्मा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव होंगे।

उन्होंने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड प्रतियोगिता के दौरान अपने साथ रखना होगा। एंट्री फीस 21 जुलाई को सुबह 9:30 बजे ही इंडोर हॉल में ली जाएगी।