जिला में उचित मूल्य की दुकान के लिए इस दिन तक करें आवेदन….
HNN/कुल्लू
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिव राम ने कहा कि विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत बड़ीधार के स्थान बड़ीधार विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत कोठी-चेहणी के स्थान होरनगाड़ विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत बनोगी के स्थान देहुरी, विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत धाऊगी के स्थान भाटकी थुआरी, विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत लागोटी के स्थान कोलथा, विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत कोठी चेहणी के स्थान होरनगाड़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान का पुनरावंटन किया जाना प्रस्तावित है।
जिसके लिए निर्धारित प्रपत्र पर 10 फरवरी 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। उन्होंने कहा कि प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्था या सार्वजनिक निकायों जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं तथा महिलाएं और उनके समूह को दी जाएगी।
द्वितीय प्राथमिकता, एकल नारी जैसा कि महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्धारित किया गया हो, विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति, जो कि उचित मूल्य की दुकान का कार्य ठीक प्रकार से करने में सक्षम हो, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार, जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो तथा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड को दी जाएगी।
उन्होंने इच्छुक संस्था या व्यक्ति को विभागीय पोर्टल पर अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र पर 10 फरवरी 2024 तक समस्त आवश्यक दस्तावेज सहित अपलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होंगे तथा 10 फरवरी 2024 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।