जिला में उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता इस दिन तक करवाएं ई-केवाईसी….
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में उपमंडल नादौन के अंतर्गत गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए 28 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। यदि उपभोक्ता तब तक ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो गैस एजेंसी उन्हें मार्च में गैस सिलिंडर नहीं देगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। नादौन गैस एजेंसी प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से समस्त गैस वितरकों को इसके बारे में निर्देश जारी किए हैं।
जिसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ता 28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवा लें अन्यथा आगामी माह उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य रहेगा।
