Loading...

जिला में उपभोक्ता इस दिन तक जमा करवाएं बिजली का बिल…

PARUL • 19 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में मार्च माह के बिलों की अदायगी नहीं करने वाले उपभोक्ता 23 मार्च तक बिल जमा करवा सकते हैं। सहायक अभियंता त्रिलोक द्वारा इस बाबत जानकारी दी गई है।

बोर्ड द्वारा उपमंडल हरिपुर के आधीन आने वाले सभी उपभोक्ताओं को 23 मार्च तक का समय दिया गया है। जो उपभोक्ता निर्धारित तिथि से पहले बिल नहीं जमा करवाते हैं तो उन पर एक्शन लिया जाएगा।

सहायक अभियंता त्रिलोक ने कहा कि उपभोक्ता 23 से पहले अपने विद्युत बिलों का भुगतान करना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी और बिना किसी आगामी सूचना के उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।