Loading...

जिला में एक सप्ताह के भीतर जमा करवाएं हथियार…

PARUL • 2 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाने के पास जमा करवाने के आदेश दिए हैं।

थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है और आचार संहिता भी लागू हो गई है।

चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाने या चौकी में पास जमा कराएं।

उन्होंने कहा कि लाइसेंस धारक एक सप्ताह के भीतर अपना हथियार जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।