जिला में एचआरटीसी कंडक्टर को किया सस्पेंड, यह है वजह…..
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में डीडीएम की स्पेशल टीम ने टांका लगा रहे एचआरटीसी कंडक्टर को निलंबित किया है। टीम ने कंडक्टर को 193 रुपए का टांका लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार, हमीरपुर डिपो की बस नादौन से सदोह रूट पर जा रही थी।
इस दौरान डीडीएम की स्पेशल टीम ने एचआरटीसी बस को कांगू के पास चैकिंग के लिए रोका। टीम को समाने देख कंडक्टर घबरा गया। इस दौरान जब टीम ने बस को चैक किया, तो बस में 19 यात्री सफर कर रहे थे जिसमें से 13 यात्री बिना टिकट के सफर कर रहे थे।
इस दौरान टीम ने कंडक्टर को 193 रुपए का टांका लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित कर दिया। हमीरपुर डिपो के उप मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने खबर की पुष्टि की है।