Loading...

जिला में कल यहां आयोजित होगा रोजगार मेला….

By PARUL Published: 29 Jan 2024, 2:59 PM | Updated: 29 Jan 2024, 2:59 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में नगरोटा विस क्षेत्र के युवाओं के लिए नगरोटा के जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह में 30 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें दुबई की विभिन्न कंपनियों के लिए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही होटल प्रबंधन में शैफ, कैटरिंग, हाउस कीपर व सर्विस स्टाफ के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी।

आरएस बाली द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले रोजगार संघर्ष यात्रा भी नगरोटा बगवां से ही आरंभ की गई थी। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को घर द्वार पर रोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रोजग़ार मेले में 24 से 35 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं, जिनके लिए दस जमा दो उत्तीर्ण होना जरूरी है। न्यूनतम उंचाई पांच फुट सात इंच तथा वजन साठ किलो होना चाहिए। इसके लिए सैलरी 50 हजार से लेकर 70 हजार प्रतिमाह होगी तथा सिलेक्टिड अभ्यर्थियों को 15 दिन बिलासपुर तथा 15 दिन बाराणसी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके साथ ही स्किल डिवल्मेंट के तहत वीजा तथा हवाई टिकट भी सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। इस दौरान होटल प्रबंधन में भी विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।