जिला में कल यहां आयोजित होगा रक्तदान शिविर….
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में रेडक्रॉस सोसायटी यूनिट बंजार की ओर से ग्राम पंचायत कलवारी में रक्तदान शिविर का आयोजन एसडीएम बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 17 मार्च को ग्राम पंचायत कलवारी के पंचायत घर में आयोजित किया जाएगा।
एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहली मर्तबा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एसडीएम बंजार मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में ग्राम पंचायत कलवारी के युवक मंडल और महिला मंडल के सदस्य स्वैच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि पंचायत के बाहर से लोग भी इस शिविर में इच्छा जाहिर कर चुके हैं।