Loading...

जिला में कल यहां होगा रक्तदान शिविर का आयोजन….

Ankita • 13 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के निजी मैरिज पैलस में टाइडी एंड सोबर टुमारो फाउंडेशन की ओर से 14 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। संस्था के संस्थापक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि कोई भी 18 से 65 वर्ष की आयु का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करने के लिए शिविर में हिस्सा ले सकता है।

सुरेश भारद्वाज ने बताया कि उनकी संस्था 90 दिन के अंतराल में रक्तदान शिविर का आयोजन करती रहती है।