लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार…

PARUL | 1 नवंबर 2023 at 12:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर ने टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार 10 नवंबर, 14 नवंबर और 15 नवंबर, 2023 का दिन निर्धारित किया है। यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्ट्स के 420 पद, टीजीटी मेडिकल के 172 और टीजीटी नॉन मेडिकल के 306 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्ट्स के लिए पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार 10 नवंबर को, टीजीटी नॉन मेडिकल के 14 नवंबर और टीजीटी मेडिकल के साक्षात्कार 15 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से लिए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अशोक कुमार ने बताया कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रस्तुत नामों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। इन उम्मीदवारों की सूची, साक्षात्कार से संबंधित पूर्ण जानकारी तथा पात्र बैच का विवरण उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि प्रार्थी बायोडाटा फार्म भी इसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर किसी पात्र उम्मीदवार को कॉल लेटर नहीं मिला है तो वह भी 15 नवंबर तक साक्षात्कार में भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]