लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में टेक्निकल ऑपरेटर के 100 पदों हेतु इस दिन होंगे कैंपस साक्षात्कार…….

PARUL | 18 नवंबर 2023 at 5:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में निजी कंपनी टेक्निकल ऑपरेटर के 100 पदों को भरने के लिए 21 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार आयोजित कर रही है। साक्षात्कार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में सुबह 11:00 बजे से होंगे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फिटर, वायरमैन इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड में आईटीआई या हिप्र कौशल विकास निगम या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शॉर्ट टर्म कोर्स सर्टिफिकेट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि मासिक मानदेय आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए 11,700, शॉर्ट टर्म कौशल विकास सर्टिफिकेट पास उम्मीदवारों के लिए मानदेय 11250 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा इंश्योरेंस, कैंटीन, यूनिफार्म एवं सेफ्टी शूज की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार का चयन लिखित टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 18 से 25 आयु वर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने दस्तावेजों सहित 21 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार एम्प्लायमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर रजिस्टर करके आवेदन कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]