जिला में परशुराम जयंती पर इस दिन निकाली जाएगी शोभायात्रा….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा 10 मई को परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकलने के साथ गांव-गांव में भगवान परशुराम के पूजा समारोह आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय रविवार को घरोह में ब्रह्म समाज के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में लिया गया।
इन आयोजनों को लेकर एक प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया। इसमें मुकेश शर्मा, संजय डोगरा, शिव कुमार मिश्रा, सन्नी शर्मा, सतीश शर्मा, पवन शर्मा, अशोक वशिष्ठ, राकेश शर्मा, उमेश शर्मा को नामित किया गया।
मातृ शक्ति की सहभागिता को लेकर उचित वाहन व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
