HNN/ बिलासपुर
जिला में डेंगू के मामले आना कम नहीं हो रहे हैं जिसने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डालना शुरू कर दिया है। जिला में आए दिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं जिससे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि जिला में डेंगू का आंकड़ा 80 को भी पार कर गया है। अभी तक राज्य में डेंगू के कुल 83 केस सामने आ चुके है और यह मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते रोज यानी कि वीरवार को भी जिला में 9 लोग डेंगू की चपेट में आए।
बिलासपुर शहर का डियारा सेक्टर डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू के साथ ही मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू और वायरल फीवर से बचने के लिए लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group