Loading...

जिला में बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक…..

PARUL • 10 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में राष्ट्रीय कृमि दिवस के तहत 1-5 साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। बता दें कि स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में यह दवा बच्चों को 29 नवंबर को पिलाई जाएगी।

इसके लिए 100 एमएल दवा की 1,154 बोतलों की खुराक जिला मुख्यालय पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह खुराक जिला के पांचों चिकित्सा खंडों में करीब 25,000 बच्चों को पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए शेड्यूल भी तैयार किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने बताया कि बच्चों को रोग मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग साल में दो बार दवा पिलाता है। साल के अंत में नवंबर में बच्चों को दूसरी बार विटामिन-ए की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कुल्लू की ओर से दवा की 1,154 बोतलों की डिमांड निदेशालय भेजी गई थी, जिसके बाद दवा की खेप कुल्लू पहुंची है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार चिकित्सा खंड जरी, बंजार, आनी, निरमंड और नग्गर में 29 नवंबर को एक से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इनमें जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 5 दिसंबर को दवा पिलाने का शेड्यूल तैयार किया गया है।