जिला में बिजली के बिल जमा नहीं करने पर इतने उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन…
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के विद्युत उपमंडल पालमपुर में 205 बिजली उपभोक्ताओं ने काफी लंबे समय से बिजली के बिजली जमा नहीं करवाए है। जिसके चलते अब इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, विभाग ने इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं को फाइनल नोटिस भेज दिया है।
जिन्होंने 20 फरवरी से पहले बिजली के बिल जमा नहीं करवाए तो बिना किसी सूचना के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बता दें इन 205 उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड का 42 लाख रुपये बकाया है।
बिजली बोर्ड इन उपभोक्ताओं को पहले भी कई बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन इन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली के बिजली जमा नहीं करवाए है। 42 लाख रुपये में से 18 लाख रुपये घरेलू और 24 लाख रुपये व्यावसायिक (दुकानदार और होटल मालिक) उपभोक्ताओं का बिजली बिल का बकाया है।