लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में बीडीटीएस के निहाल वार्ड के नए सदस्य हेतु इस दिन होंगे उपचुनाव…..

PARUL | 11 नवंबर 2023 at 3:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा समिति बरमाणा (बीडीटीएस) के वार्ड नंबर-10 निहाल के नए सदस्य के लिए उपचुनाव 10 जनवरी को होंगे। पंजीयक सहायक एवं पंजीयक सहकारी सभाएं कार्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार अनुमानित मतदाता सूचियों का प्रकाशन 20 नवंबर को किया जाएगा।

दोषी ऋणियों द्वारा ऋण और अन्य दोष दूर करने की अंतिम 6 दिसंबर तक होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 11 दिसंबर को किया जाएगा। 12 और 13 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 2 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। 10 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। बीडीटीएस बरमाणा के कार्यालय सचिव नंदलाल ठाकुर ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया सभा कार्यालय बरमाणा में ही की जाएगी, जबकि मतदान प्रक्रिया और चुनाव परिणाम की घोषणा राज्य विद्युत बोर्ड विश्राम गृह निहाल में की जाएगी। समस्त चुनाव कार्यक्रम सभा कार्यालय बरमाणा, सभा भवन बिलासपुर, कार्यालय सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।

वार्ड नंबर 10 निहाल के सभा सदस्यों से अनुरोध है कि उक्त चुनाव में भाग लें और उक्त चुनाव को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग सभा को करें। ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा समिति बरमाणा (बीडीटीएस) के वार्ड नंबर-10 निहाल के नए सदस्य के लिए उपचुनाव 10 जनवरी को होंगे। पंजीयक सहायक एवं पंजीयक सहकारी सभाएं कार्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार अनुमानित मतदाता सूचियों का प्रकाशन 20 नवंबर को किया जाएगा। दोषी ऋणियों द्वारा ऋण और अन्य दोष दूर करने की अंतिम 6 दिसंबर तक होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 11 दिसंबर को किया जाएगा। 12 और 13 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 2 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। 10 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

बीडीटीएस बरमाणा के कार्यालय सचिव नंदलाल ठाकुर ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया सभा कार्यालय बरमाणा में ही की जाएगी, जबकि मतदान प्रक्रिया और चुनाव परिणाम की घोषणा राज्य विद्युत बोर्ड विश्राम गृह निहाल में की जाएगी। समस्त चुनाव कार्यक्रम सभा कार्यालय बरमाणा, सभा भवन बिलासपुर, कार्यालय सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। वार्ड नंबर 10 निहाल के सभा सदस्यों से अनुरोध है कि उक्त चुनाव में भाग लें और उक्त चुनाव को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग सभा को करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]