जिला में बैचवाईज भरे जाएंगे शास्त्री शिक्षकों के पद, इस दिन होगी काउंसलिंग……
HNN/मंडी
प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी के तहत अनुबंध आधार पर शास्त्री (पूर्व सैनिकों के आश्रितों) के पदों को भरने के लिए बैच आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जनवरी को होगी। मंडी और अन्य जिलों से संबंधित पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 10 जनवरी का ही दिन ही निर्धारित किया गया है। उपनिदेशक शिक्षा विभाग अमरनाथ राणा ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि इस काउंसलिंग प्रक्रिया में केवल शास्त्री भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2012 के तहत निर्धारित योग्यता पूरी करने वाला अभ्यर्थी ही भाग ले सकता है। वर्गवार पदों में सामान्य वर्ग (पूर्व सैनिकों के आश्रित) 20 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिकों के आश्रित) 4 पद, अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिकों के आश्रित) 6 पद, अनुसूचित जन जाति (पूर्व सैनिकों के आश्रित) 2 पद हैं।
इसके अतिरिक्त जिला मंडी के सभी उपरोक्त श्रेणियों के 2019 बैच तक के पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र न मिला हो तो ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय मंडी में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
वहीं अमरनाथ राणा ने बताया कि अभ्यर्थियों को शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति और सत्यापित प्रति, एक पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना होगा। आवेदन प्रपत्र (प्रार्थी बायोडाटा फार्म) उक्त तिथि को कार्यालय में उपलब्ध होगा। अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-223454 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।