HNN/ मंडी
सीडीपीओ धर्मपुर के अर्न्तगत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र पाटी, ग्राम पंचायत रोपड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त एक पद को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर कुंदन हाजरी ने दी है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 23 नवम्बर, 2023 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। चयन/स्क्रीनिंग के लिए पात्र महिला को 29 नवम्बर को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में प्रात 11ः00 बजे व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि प्रार्थी का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार की सूची में शामिल हो चाहिए। आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





