Loading...

जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनोखी पहल, रंगोली बनाकर किया प्रेरित

PRIYANKA THAKUR • 11 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

ऊना के मोहल्ला शिव नगर के वार्ड नं-7 के आँगनवाडी परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनावों में इस वार्ड नम्बर का मतदान लगभग 69 प्रतिशत रहा था जोकि औसत मतदान का 78 प्रतिशत से बहुत कम था।

एसडीएम ने उपस्थित आँगनवाडी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से विशेष तौर पर वार्तालाप किया ताकि इस क्षेत्र की चुनाव प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके। उन्होंने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर मतदाताओं को अनोखे तरीके से मतदान के लिए जागरूक किया।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से भी विशेष आग्रह किया कि वे पुरुषों को भी इस मतदान उत्सव में वोट डालकर लोकतंत्र को सुदृढ बनवाने में भूमिका निभाएं, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनावों में पुरुषों की मतदान प्रतिशतता बहुत कम थी।