Loading...

जिला में राशनकार्ड धारक अब इस दिन तक कराएं ई-केवाईसी….

PARUL • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में राशनकार्ड धारक अब 29 फरवरी तक अपने राशन कार्ड को आधार से जोड़ सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के खाद्य नियंत्रक पुरुषोतम द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के दृष्टिगत उपभोक्ताओं के राशन कार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। इसके लिए ई-केवाईसी की तिथि बढ़ाकर 29 फरवरी की गई है।

उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से यह भी सुुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि और लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार ही हो। उन्होंने किसी कारणवश पंजीकरण नहीं कर सकने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि तक ईकेवाईसी प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें।

उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर राशन कार्ड को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा और आधार उपलब्ध करवाने पर ही पुन शुरू किया जाएगा। लाभार्थी अपना सक्रिय मोबाइल नंबर विभाग से साझा कर खाद्यान्नों से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे पारदर्शिता पोर्टल अथवा विभागीय वेबसाइट पर स्वयं भी अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं।