Loading...

जिला में राशन कार्ड धारक अब दिन तक करा सकेंगे ई-केवाईसी…

PARUL • 7 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में राशन कार्ड धारक अब 31 मार्च 2024 तक ई-केवाईसी करा सकते हैं। बता दें पहले यह तिथि 29 फरवरी थी। लेकिन कई उपभोक्ताओं ने अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। जिसके चलते इसे बढ़ा कर 31 मार्च किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिला में अब तक सिर्फ 83 फीसदी राशन कार्ड धारकों की ओर से ही अपनी ई-केवाईसी करवाई गई है। इसके लिए अंतिम तिथि को बार-बार आगे बढ़ाने के बावजूद कई उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता 31 मार्च तक भी अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवाता है तो उसका राशन कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है।

जिला नियंत्रक ने कहा कि जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वह शीघ्र अपनी निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर इसे करवा लें। शिक्षा, रोजगार या अन्य कारणों से प्रदेश के अन्य जिलों में रह रहे लोग नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लाभार्थी अपने नवीनतम सक्रिय मोबाइल नंबर विभाग से साझा कर खाद्यान्नों से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट या पारदर्शिता पोर्टल ईपीडीएस.एचपी.जीओवी.इन पर खुद अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।