Loading...

जिला में लंपी वायरस कंट्रोल, 1 लाख गोवंश की वैक्सीनेशन का लक्ष्य..

SAPNA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

प्रदेश भर में लंपी वायरस ने बीते साल खूब कहर ढाया। इस दौरान लाखों गोवंश इसकी चपेट में आये और अपनी जान गवाई। प्रदेश में अभी लंपी वायरस कंट्रोल में आ चूका है और बेहद कम मामले सामने आ रहे है। हालांकि वायरस का प्रकोप अभी पूरी तरह से थमा नहीं है। बात अगर जिला सोलन की करें तो यहाँ पिछले 15 दिन से इक्का-दुक्का केस ही लंपी के सामने आ रहे हैं जिससे पशुपालकों ने भी राहत की साँस ली है।

वहीँ, विभाग ने इस बीमारी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए गोवंश को वैक्सीनेशन करने का फैसला लिया है। विभाग ने 1 लाख गोवंश को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। अब तक जिले में करीब 30 हजार पशुओं की वैक्सीनेशन कर ली गई है। बता दें कि जिला सोलन में 19 हज़ार पशु लंपी वायरस की चपेट में आये जिनमें से 100 एक्टिव मामले हैं और 1643 पशुओं की मौत हुई।

उधर, पशुपालन विभाग सोलन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ बीबी गुप्ता ने बताया कि जिला में लंपी वायरस कंट्रोल में है। बावजूद इसके विभाग का टारगेट है कि 10 जनवरी तक जिला के सभी 1 लाख गोवंश की वैक्सीनेशन का काम पूरा कर लिया जाए।