लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 4 दिन रहेगा ड्राई डे

SAPNA THAKUR | 10 नवंबर 2022 at 12:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान चार दिन ड्राई डे रहेगा। यानी चुनाव के दिन सहित दो दिन पहले भी ड्राई डे रहेगा। इसके अलावा आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम के दिन भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। 10 नवंबर को पांच बजे से 12 नवंबर को मतदान के दिन पांच बजे तक शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी।

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एक्‍साइज विभाग व चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने दी। उन्‍होंने कहा कि चुनाव के दौरान 48 घंटे तक शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कोई भी शराब की दुकान खुली नहीं रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]