जिला में शास्त्री पदों के लिए अब इस दिन होगी काउंसलिंग….

Counseling-to-fill-52-posts.jpg

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में शास्त्री के 9 पदों को भरने के लिए बैचवाइज आधार पर अब दो दिन काउंसलिंग होगी। बता दें कि पहले यह काउंसलिंग सिर्फ 18 नवंबर को होनी थी। लेकिन अब काउंसलिंग के लिए दो दिन निर्धारित किए गए हैं। जिसके अनुसार 17 और 18 नवंबर को शास्त्री पदों के लिए काउंसलिंग करवाई जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सुरजीत राव द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपने जिले में ही काउंसलिंग के लिए पात्र होगा। जिले में शास्त्री के कुल 9 पदों में से सामान्य के 5, ईडब्ल्यूएस का एक 1, ओबीसी के 2, अनुसूचित जाति का 1 पद भरा जाएगा।

सुरजीत राव ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए काउंसलिंग दो दिन तय की गई है। पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए जाएंगे। अगर किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र नहीं मिलेगा तो ऐसे अभ्यर्थी उपरोक्त निर्धारित तिथि में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय कुल्लू में काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकता है।