Loading...

जिला में शास्त्री शिक्षकों के पदों हेतु इस दिन होगी काउंसलिंग….

PARUL • 29 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में शास्त्री शिक्षकों के पदों के लिए 5 जनवरी को काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला कांगड़ा मोहिंद्र कुमार द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को जिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग निर्धारित की गई थी। लेकिन प्रशासनिक कारणों के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था, उसका काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित किया गया है।

उपनिदेशक मोहिंद्र कुमार ने बताया कि जिन श्रेणियों की काउंसलिंग 17 नवंबर को हो चुकी है, उनकी काउंसलिंग दोबारा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि शास्त्री पदों की नियुक्ति के लिए अनुसूचित जाति, अनसूचित जाति (बीपीएल), अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल), अन्य पिछड़ा वर्ग (डब्ल्यूएफएफ), अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) श्रेणी के अभ्यर्थी 5 जनवरी को राजकीय नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 नवंबर को निर्धारित थी, वे उनके कार्यालय की वेबसाइट पर दिए गए विवरण और प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित समय व स्थल पर उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।