जिला में शास्त्री शिक्षकों के 59 पदों हेतु इस दिन होगी काउंसलिंग…..
HNN/मंडी
जिला मंडी में शास्त्री शिक्षकों के 59 पदों को भरने के लिए 5 जनवरी को काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी के कार्यालय में आयोजित होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग उपनिदेशक मंडी अमरनाथ राणा ने द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि सभी श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थियों को कार्यालय द्वारा कॉल लैटर भेज दिए गए हैं परंतु फिर भी यदि किसी अभ्यर्थी को कॉल लैटर नहीं मिला है तो ऐसे अभ्यर्थी उपरोक्त पुनः निर्धारित हुई तिथि में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी के कार्यालय में काऊंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकता है।जिन अभ्यर्थियों को कॉल लैटर भेजे जा चुके हैं, उन्हें पुनः कॉल लैटर जारी नहीं किए जाएंगे वे भेजे गए कॉल लैटर के आधार पर ही काऊंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार हरेक उम्मीदवार जो निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करता है वह अपने जिले में ही भर्ती काऊंसलिंग के लिए पात्र है। जो उम्मीदवार शास्त्री पद की निर्धारित योग्यता की शर्तों के अनुसार पद के लिए पात्र है, वह उक्त दिनांक को बैचवाइज भर्ती की काऊंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकता है।
उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के 22 पद, ईडब्ल्यूएस के 7, ओबीसी के 9, ओबीसी बीपीएल के 2, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित का 1, अनुसूचित जाति के 11, अनुसूचित जाति बीपीएल के 3, अनुसूचित जनजाति के 3, अनुसूचित जनजाति बीपीएल के 1 पद के लिए काऊंसलिंग होगी।