Loading...

जिला में सामान्य पर्यवेक्षक अजय गुप्ता ने माइक्रो ऑब्जर्वरो को दिया प्रशिक्षण

PRIYANKA THAKUR • 9 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

भारत चुनाव आयोग द्वारा बिलासपुर जिला में विधानसभा चुनाव के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक अजय गुप्ता ने बिलासपुर शहर में स्थित बहुउद्देशीय संस्कृति भवन में माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने माइक्रो आब्जर्वरों को बताया कि मतदान वाले दिन उनकी अहम भूमिका रहती है तथा मतदान केंद्र पर होने वाली गतिविधियों पर उन्हें नजर रखनी होती है।

यदि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता बरती जाती है, तो उस बारे में उन्हें तुरंत अपने संबंधित पर्यवेक्षक को सूचना देनी होगी। उन्हें मतदान वाले दिन पोलिंग स्टेशन पर मतदान आरंभ होने से डेढ घंटे पूर्व पहुंचना होगा तथा मतदान समाप्ति के उपरांत 18 बिंदुओं की रिपोर्ट सामान्य पर्यवेक्षक को देनी होगी।

मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुनिश्चित मूलभूत सुविधाएं जांचनी होगी तथा मतदान से पूर्व मोक पोल पर भी नजर रखनी होगी तथा सीयू क्लीयर हुआ है या नहीं व मोक पोल की स्लिप को इकट्ठा कर सीलबंद लिफाफे को किया या नहीं इस पर भी नजर रखनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 123 माइक्रो आब्जर्वर तैनात होगे। ये सभी माइक्रो आब्जर्वर 11 क्रिटिकल तथा 17 वलनेरवल मतदान केंद्रों सहित पंजाब सीमा से सटे मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखेंगे।