लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, सुपरवाइजर, गनमैन के 90 पदों हेतु इस दिन यहां होंगे साक्षात्कार….

PARUL | 13 मार्च 2024 at 10:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

अपसा एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी, जिला सोलन द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर तथा गनमैन के 90 हेतु कांगड़ा में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 14 मार्च को उप रोजगार कार्यालय, देहरा में तथा 15 मार्च 2024 को उप रोजगार कार्यालय, ज्वालामुखी में प्रातः 11 बजे बजे में लिए जाएंगे।

रोजगार अधिकारी आकाश राणा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, गनमैन के लिए दसवीं पास व सिक्योरिटी सुपरवाइजर हेतु बाहरवीं पास रखी गई है व आयु सीमा सिक्यूरिटी गार्ड हेतु 25 वर्ष से 50 वर्ष, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर हेतु 25 वर्ष से 55 वर्ष, सिक्योरिटी सुपरवाइजर हेतु 30 वर्ष से 55 वर्ष, गनमैन हेतु 30 वर्ष से 53 वर्ष रखी गई है।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को 15 हजार रूपए प्रतिमाह, सिक्योरिटी गार्ड/ ड्राइवर को 16 हजार रुपये प्रतिमाह, सिक्योरिटी सुपरवाइजर को 17 हजार रुपये प्रतिमाह तथा गनमैन को 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।

अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8894880820 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपसा एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]