Loading...

जिला में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों हेतु इस दिन आयोजित होंगे साक्षात्कार…..

By PARUL Published: 7 Feb 2024, 12:16 PM | Updated: 7 Feb 2024, 12:16 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशंस कंपनी मोहाली पंजाब की ओर से पुरुषों के लिए दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। यह साक्षात्कार आठ फरवरी को रोजगार कार्यालय जवाली, नौ फरवरी को रोजगार कार्यालय धर्मशाला और 12 फरवरी को रोजगार कार्यालय ज्वालाजी में आयोजित होगा।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ तय की गई तिथि को कार्यालय में सुबह 10 बजे साक्षात्कार के लिए पहुंच सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता और अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पहले ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए वेबसाइट पर अपनी ई-मेल से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशंस की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं या उससे अधिक और आयु सीमा 24 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक की लंबाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम से अधिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता के शरीर पर किसी भी प्रकार का विजुअल टैटू नहीं होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 50,000 से 70,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं, आवेदकों को प्रशिक्षण के दौरान 44,250 रुपये का भुगतान कंपनी को करना होगा।