जिला में 213 पदों के लिए कल आयोजित होगा इंटरव्यू….
HNN/सोलन
जिला सोलन में साइंस ग्रैजुएट्स और पोस्ट ग्रैजुएट्स के साथ दसवीं-बारहवीं पास बेरोजगारों के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन में मंगलवार 9 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से इंटरव्यू होंगे। बद्दी की एक कंपनी कुल 213 पदों के लिए इंटरव्यू लेगी, जिनमें अप्रेंटिस ट्रेनी के कुल 95 पद भी शामिल हैं। इन पदों की सैलरी 11250 से लेकर 45 हजार रुपए के बीच होगी।
अप्रेंटिस ट्रेनी के 95 पदों के लिए अभ्यर्थियों को 11250 रुपए वेतन मिलेगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और आईटीआई पास है। टेक्नीकल ऑपरेटर फिटर के 35 पद भरे जाएंगे। वेतन 11700 रुपए मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई पास है। टेक्नीकल ऑपरेटर के 35 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। सैलरी 11700 रुपए मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता 12वीं आईटीआई पास है। टेक्नीकल ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स के 35 पद हैं।
शैक्षणिक योग्यता 12 वीं व आईटीआई पास है। सैलरी 11700 रुपए मिलेगी। एग्जिक्यूटिव वीएंडक्यू का एक पद है। वेतन 30000 रुपए मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट साइंस, बेचलर ऑफ फार्मेसी मास्टर इन फार्मेसी है। ऑफिसर स्टोर के एक पद के लिए साक्षात्कार होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 18000 वेतन मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता फार्मासिस्ट एलोपैथी है।
एग्जिक्यूटिव आईपीक्यूए के दो पद भरे जाएंगे। वेतन 30 हजार मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट साइंस, बेचलर ऑफ फार्मेसी व मास्टर इन फार्मेसी है। असिस्टेंट मैनेजर आईपीक्यूए एक पद है। वेतन 45000 रुपए मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट साइंस, बैचलर ऑफ फार्मेसी, मास्टर फार्मेसी है। श्रम एवं रोजगार विभाग के ईईएमआईएस पोर्टल के अनुसार डीईओ ऑफिस सोलन में हेल्पर के दो पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 11350 सैलरी मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।
तैनाती प्रोडक्शन में मिलेगी। ऑपरेटर के एक पद के लिए साक्षात्कार होंगे। सैलरी 25000 रुपए होगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी है। नौकरी प्रोडक्शन की होगी। क्यूए मैनेजर के एक पद के लिए इंटरव्यू होगा। वेतन 40 हजार मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट, एमए फार्मेसी, एमएससी फिजिक्स और बीएससी मेडिकल है। ऑफिसर के चार पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 14000 सैलरी मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट साइंस, बेचलर ऑफ फार्मेसी, एमएससी है।