लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में 2186.93 हेक्टेयर भूमि को बहाव सिंचाई योजना के तहत किया जाएगा सिंचित

PARUL | 23 नवंबर 2023 at 2:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जायका परियोजना चरण-2 के तहत 2186.93 हेक्टेयर भूमि को बहाव सिंचाई योजना के तहत सिंचित किया जाएगा। यह जानकारी जायका परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मंडी, कुल्लू तथा लाहौल स्पीति जिलों के लिए 12 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के बहाव सिंचाई कार्य आवंटित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मंडी के लिए 8, गोहर के लिए 10 तथा सरकाघाट के लिए 6 बहाव सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई है, जिनके ऑनलाइन टेंडर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक ठेकेदारों से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस कार्य से जुड़े अधिकारियों को दिसम्बर माह में माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा सब प्रोजेक्टों के तहत लाभान्वित होने वाले किसानों व सब्जी उत्पादकों को चिन्हित कर एफ.पी.ओ. शीघ्र बनाने के लिए भी कहा गया है ताकि उनका पंजीकरण कर अधिक से अधिक किसान अपना उत्पाद इन्हें दे सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]