Loading...

जिला में 3:00 बजे तक हुआ 54.14 प्रतिशत मतदान

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आज 03.00 बजे तक 54.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने दी। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया शान्तिपूर्वक जारी है।

बता दें, जिला सोलन के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में 32 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 413408 मतदाता कर रहे है। इनमें 213283 पुरुष व 200125 महिला मतदाता हैं।

किस विधानसभा क्षेत्र में हुआ कितना मतदान
50- अर्की 40 प्रतिशत
51- नालागढ़ 55.75 प्रतिशत
52- दून 62.25 प्रतिशत
53- सोलन (अ.जा) 56.45 प्रतिशत
54- कसौली (अ.जा) 60.24 प्रतिशत