जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
HNN/ नाहन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में आज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट समग्र शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर डीपी डाइट नागेंद्र सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को योग और योग अभ्यास से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं एवं प्राणायाम कराया।
साथ ही उन्होंने बताया कि हम संस्थान में प्रार्थना सभा के समय रोज योग अभ्यास करते हैं, जोकि दैनिक जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। योग क्रियाओं के समापन पर जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट समग्र शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग सबसे महत्वपूर्ण है जिसको कि हमें अपने दैनिक प्रक्रिया में अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि योग के द्वारा द्वारा हम शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ, शांत एवं एकाग्रचित्त रह सकते हैं। नशा मुक्त रहने के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण हथियार है जिससे हम अपने शरीर की ऊर्जा को सकारात्मक बना सकते हैं। इस अवसर पर समग्र शिक्षा सिरमौर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।