Loading...

जिला सिरमौर अंडर 14 क्रिकेट टीम का पांवटा साहिब में हुआ चयन

Ankita 12 Oct 2023 Edited 12 Oct 1 min read

क्रिकेट टीम में धारटीधार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे दो युवा खिलाड़ी

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर की अंडर 14 क्रिकेट टीम का चयन बुधवार को पांवटा साहिब में पूर्व क्रिकेट कोच एमपी शर्मा, रंजी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह टोली व कैंप कोच भानू ठाकुर की देखरेख में किया गया। पांवटा साहिब में आयोजित चयन प्रक्रिया में जिला सिरमौर से कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

इस अंडर 14 क्रिकेट टीम के ट्रायल में धारटीधार क्षेत्र के दो युवा खिलाड़ियों हार्दिक शर्मा व अंशुमन भारद्वाज का चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मीडिया से बात करते हुए युवा खिलाड़ियों के अभिभावकों ने बताया कि एक और जहां वर्तमान में जिला सिरमौर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नेटबॉल क्रिकेट का खुमार जोरों पर है।

वहीं इस अत्याधुनिक युग में क्रिकेट जैसे महान खेल का स्तर भी गिरता जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनके बच्चे एक उच्च स्तरीय खेल का हिस्सा बनकर जिला सिरमौर की टीम में धारटीधार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिसके लिए बच्चों के अभिभावकों ने अंडर 14 क्रिकेट टीम के सभी चयनकर्ताओं व जिला सिरमौर क्रिकेट संघ का आभार व्यक्त किया है।

उधर, पांवटा साहिब में चयनित हुई क्रिकेट टीम में अंशुमन भारद्वाज, हार्दिक शर्मा, उज्वल, व्रतेश, अन्नत, मयंक, हिमांक, जयबीर, दक्ष, दिव्यांश सूर्या, आदर्श, आयुष, मोक्ष नेगी, नवदीप, विश्वनाथ, अनिरुद्ध आदि 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

Related Topics: