जिलाध्यक्ष आनंद परमार बोले- उद्योग मंत्री विशेष रूप से रहेंगे मौजूद
HNN/ नाहन
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के द्वारा भावी रणनीतियों को लेकर खाका तैयार किया गया है। जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने इस बाबत एक प्रेस बयान भी जारी किया है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर कांग्रेस की विशेष बैठक 4 दिसंबर को कांग्रेस भवन में रखी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि बैठक में तमाम पदाधिकारी सहित उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। आनंद परमार ने कहा कि यह बैठक संगठनात्मक रूप से आगामी रूपरेखा को लेकर रखी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित मुद्दों को लेकर सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को जनहित योजनाओं का विशेष दायित्व भी दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित तमाम योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचे इसको लेकर कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिला सिरमौर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही सिरमौर की पांचो विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को अप्रत्याशित बढ़त मिलेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





