Loading...

जिला सिरमौर के बॉर्डर सील, 18 नाकों पर आईटीबीपी और पुलिस का कड़ा पहरा

SAPNA THAKUR • 11 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही सीमाओं पर जवानों का कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। कल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला सिरमौर के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। बॉर्डर पर आईटीबीपी और पुलिस जवानों का कड़ा पहरा है जो कि हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

बाहर से आने वाली गाड़ियों सहित बसों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें, वोटरों को लुभाने के लिए हर प्रकार के हत्थकंडे अपनाए जाते हैं जिसमें उनको सामान बांटना अन्यथा शराब आदि की पार्टियां करवाना आम बात है। इसी के चलते जिला सिरमौर में 18 नाके लगाए गए हैं जहां पर जवान पैनी नजर बनाए हुए हैं।

सिरमौर का 225 किलोमीटर का हिस्सा पड़ोसी राज्य हरियाणा व उत्तराखंड के साथ सटा है। इसमें से दो किलोमीटर उत्तरप्रदेश की सीमा के साथ भी लगता है। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे टीमें पैनी नजर बनाए हुए हैं।

कहा लगाए कितने नाके
प्रीतनगर, धमेशा, भांगवाला कोलावाड़ाभूल, उज्ज माजरी, मीरपुर कोटला, रुचिरा पेपर मिल खैरी, कालाअंब, सुकृति रोड, हरिपुरखोल, पलहोडी, लोहागढ़, बहराल, गोविंदघाट पांवटा साहिब, खोदरी माजरी, जोंग, मिनस व किलोड़ में लगाए गए हैं। नाहन, शिलाई व पांवटा साहिब मंडल की सीमाओं पर प्रत्येक आने-जाने वाले वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।