Loading...

जिला सिरमौर में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

PRIYANKA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / सिरमौर

जिला सिरमौर में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा हाल ही में जारी मौसम सलाह के संदर्भ में, जिसमें मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए येलो वेदर अलर्ट जारी किया है, जिससे 14 से 16 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई गई है।

पर्यटन स्थलों में बर्फबारी की भविष्यवाणी के मद्देनजर मौसम विभाग ने सिरमौर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को प्रभावी यातायात नियंत्रण की सुविधा के लिए अग्रिम रूप से सभी एहतियाती उपाय बरतने को कहा है। उन्होंने होटल व्यवसायियों को भी होटल में आने वाले उनके मेहमानों को असुविधाओं से बचने के लिए मौजूदा मौसम/सड़क की स्थिति आदि के बारे में जागरूक करने की सलाह दी है।

Related Topics: