जिला सिरमौर में डेंगू से अब 36 वर्षीय महिला की गई जान
HNN/ पावंटा साहिब
जिला सिरमौर में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। बता दें बीते 11 अक्टूबर को नाहन में एक युवक की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं अब आज एक और नया मौत का मामला सामने आया है। सिरमौर में डेंगू के चलते अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, आज पांवटा साहिब के तारु वाला वार्ड नंबर 4 की रहने वाली 36 वर्षीय रितु शर्मा पत्नी नरेंद्र शर्मा की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई है। बता दें महिला हरियाणा के मुलाना मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी।
तीन से चार दिन पहले रितु को बीमार हालत में अस्पताल लाया गया, जहां जांच में पता चला कि रितु को डेंगू हो गया है। रितु का पहले जुनेजा अस्पताल और फिर साईं अस्पताल में उपचार करवाया गया।
लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे हरियाणा के पास मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के द्वारा रितु का आपात स्थिति में इलाज किया जा रहा था मगर तमाम कोशिशों के बाद भी वह रिकवर नहीं कर पाई। आज रितु ने दम तोड़ दिया। बता दें रितु के अपने पीछे दो बेटियां और एक मासूम बेटा छोड़ गई है।
बता दें कि जिला सिरमौर में इस समय के साथ-साथ डेंगू और स्क्रब टायफस ने भी महामारी का रूप धारण कर लिया है। जिला सिरमौर में जहां स्क्रब टायफस के 204 मामले दर्ज किया जा चुके हैं तो वहीं बीते कल शाम तक डेंगू के 540 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिला में हुई है दूसरी मौत के बाद अब लोगों में दहशत का माहौल भी फैल गया है। बड़ी बात तो यह है कि कंप्लीट हीमोग्लोबिन टेस्ट जिससे प्लेटलेट्स चेक किए जाते हैं नाहन मेडिकल कॉलेज में यह मशीन पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से खराब पड़ी है। जिसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी नाहन मेडिकल कॉलेज डॉक्टर अमित गुप्ता के द्वारा की गई है।