Loading...

जिला सिरमौर हैंडबॉल विजेता बनी कोटड़ी व्यास की अंडर-14 बालिका टीम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Oct 2025 • 1 Min Read

जिला सिरमौर की अंडर-14 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल विद्यालय, कोटड़ी व्यास ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन माजरा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 6 से 9 अक्टूबर तक किया गया।

पांवटा साहिब

फाइनल में सलवाला स्कूल को हराकर जीता खिताब
कप्तान मनीषा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में कोटड़ी व्यास की टीम ने बनोर स्कूल को एकतरफा हराया, जबकि फाइनल में सलवाला स्कूल को 6-0 के अंतर से मात देकर विजेता बनी। टीम की उपकप्तान प्रीति और खिलाड़ी प्रिया, अंशश्वी, रितिका, खुशबू, मन्नत और प्राची ने बेहतरीन खेल दिखाया।

प्रिंसिपल और पंचायत प्रतिनिधियों ने दी बधाई
स्कूल प्रिंसिपल रघुबीर तोमर, स्टाफ सदस्य चतर चौहान, शशि गुप्ता, ज्योति कुमारी, राकेश, ओमप्रकाश, किरण और उर्मिल ने टीम को बधाई दी और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएँ दीं। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मानसिंह, सदस्य सुमन देवी, मुल्क राज, राज कुमार, इसराना और सर्वजीत ने भी विजेता खिलाड़ियों और कोच धर्मेंद्र चौधरी को सम्मानित किया।

कोच धर्मेंद्र चौधरी बोले – टीम ने दिखाया बेहतरीन तालमेल
कोच धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में विजेता जैसी खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट संयोजन और तालमेल के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी छात्राएं हैं और उनके अभिभावक इस सफलता के लिए बधाई के पात्र हैं।