जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले में की जाएगी खूबसूरत पंडाल की व्यवस्था- एसडीएम
HNN/ राजगढ़
सिरमौर जिला के राजगढ़ में जिला स्तरीय श्री शिुरगुल देवता बैसाखी मेला आगामी 14 से 16 अप्रैल तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला कमेटी यादविन्द्र पाल ने कहा कि मेले में राजगढ़ उपमंडल से बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मेला मैदान को अच्छे से सुसज्जित किया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पहले ही निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं।
हालांकि निविदा के अनुसार टैंट का साईज 60 बाई 60 फुट, 800 साधारण कुर्सियां, 200 वी.आई.पी. कुर्सियां, चार सोफा सेट, चार सेंटर टेबल तथा पूरे पंडाल में मेंटेंनिंग होनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली की आपूर्ति का दायित्व भी निविदादाता का ही होगा।